प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों, पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को विकासखंड पहला की ग्राम पंचायत खाफा के ग्राम स्वशा में प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों, पंचायत भवन तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय खाफा प्रथम की प्रधानाचार्य मंदाकिनी वर्मा तथा प्राथमिक विद्यालय खाफा द्वितीय की प्रधानाचार्य शिल्पी रानी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही। वहीं ग्राम प्रधान रामप्यारी, सत्य प्रकाश मौर्य, काव्यांश मौर्य,रोजगार सेवक उत्तम कुमार, पंचायत सहायक आकांक्षा वर्मा एवं सचिव सिलम वर्मा सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया गया।
पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रहित में मिल-जुलकर कार्य करने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।
जय हिंद! जय भारत!
.jpg)
Gallery Photos
TAGS:
##mahmudabad #sitapur