ब्लॉक पहला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बीडीओ अमित यादव ने फहराया तिरंगा
सीतापुर। विकासखंड पहला में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अमित कुमार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और पूरा विकासखंड परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में अवर अभियंता (जेई) सुंदर लाल, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), ब्लॉक प्रमुख अजय यादव तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों सहित विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन किया और उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
जय हिंद! जय भारत!
.jpg)
Gallery Photos
TAGS:
##mahmudabad #sitapur