सिकंद्राबाद के बाबू राम मुन्नी देवी बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सिकंद्राबाद स्थित बाबू राम मुन्नी देवी बालिका इंटर कॉलेज में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय यादव ने राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष बाबू राम वर्मा एवं प्रधानाचार्य गया प्रसाद गुप्ता सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अनिल कुमार यादव, व्यापार मंडल लखनऊ तथा संतोष कुमार यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा।
जय हिंद! वंदे मातरम्!
.jpg)
Gallery Photos
TAGS:
##mahmudabad #sitapur