सीतापुर में सड़क हादसे में दो आरक्षी गंभीर घायलः मुल्जिम को जेल छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में नैपालापुर के पास मंगलवार देर शाम करीब 9 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जिला मुख्यालय से जेल में एक मुल्जिम को दाखिल कराने के बाद इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र स्थित तिहार पुलिस चौकी लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आए वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में तिहार चौकी पर तैनात आरक्षी अक्षय और विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों आरक्षियों
को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाट मौके पर मौजट लोगों ने
पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल आरक्षियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सामने से आए वाहन से बचने में बिगड़ा संतुलन
बताया गया कि दोनों आरक्षी जिला मुख्यालय आए थे। यहां जेल में मुल्जिम को दाखिल कराने के बाद बाइक से तिहार चौकी वापस लौट रहे थे। नैपालापुर के पास सामने से अचानक एक वाहन आ गया। वाहन से बचने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अधिकारियों ने ली घायलों की जानकारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। अधिकारियों ने घायल आरक्षियों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरक्षियों को गंभीर हालत में बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
.jpg)