जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
सीतापुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए। साथ ही नियमित टीकाकरण को शत-प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप संचालित करने तथा पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग तथा योजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और आमजन को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता हो।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpg)