बीआरसी मे हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन
सकरन (सीतापुर)। पवित्र श्रावण माह के शुभ अवसर पर मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सांडा परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। भंडारे में शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों सहित क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रावण माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है। भंडारे से पहले शिव जी की पूजा आराधना की गयी इसके बाद 11 कन्याओं को प्रसाद दक्षिणा के बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया।
भंडारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, तहसीलदार अनिल कुमार राम, पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष पतिराम तथा अनुदेशक संघ के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव सहित शिक्षक मो आरिफ, दीपक श्रीवास्तव, कृष्णकांत, सौरभ शुक्ला, राजेश मिश्रा, रविन्द्र मिश्र, अस्मिता यादव, रुचि वर्मा, संजय चित्रांश, पुष्पेंद्र, राधा कृष्ण दीक्षित समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
.jpg)