प्राचार्य की पिटाई से छात्रा घायल
सकरन (सीतापुर)। सकरन क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य की पिटाई से छात्रा घायल परिजनों ने अध्यापक के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।
सकरन थाना क्षेत्र के छोटी अदवारी गांव स्थित
डीआरएन एकेडमी के प्रधानाचार्य रमाकांत गुप्ता पर कक्षा 6 की एक मासूम बालिका को लकड़ी की फंटी से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। पिटाई से बालिका के हाथ का नाखून फट गया और उसे गंभीर चोटें आई हैं। लड़की के पिता रामसेवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रोज की भांति उनकी पुत्री सुमन स्कूल पढ़ने गई थी। गणित पढ़ाने की बात को लेकर अध्यापक ने सुमन को डंडे से बेरहमी से मारा पीटा जिससे उसे काफी चोटें आईं। हाथ की उंगली का नाखून फट गया
घटना के बाद छात्रा दहशत में है। वहीं परिजनों में भारी आक्रोश है। छात्रा के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
.jpg)