श्रीमती रेखा गुप्ता के आतिथ्य में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का हुआ आयोजन

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा नवाचार के लिए किया गया सम्मान…

चांपा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर में एक गरिमामय कार्यक्रम में केशरवानी महिला सभा चांपा की महामंत्री व्याख्याता श्रीमती रेखा गुप्ता को विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो तथा नव आस्था जन विकास सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार तथा समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया तथा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और महिलाओं को नई प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रीमती रेखा गुप्ता के महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!