प्राथमिक शाला रानीतराई में नीर चेतना पोस्टर अभियान का आयोजन

लोहरा। विकासखंड डौण्डी लोहारा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रानीतराई(कि.)में नीर चेतना अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसके तहत मोर गांव मोर पानी, जल संरक्षण की चेतना लोगों में जगाने का प्रयास किया गया. कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने पानी बचाने के तरीकों को जाना और समझा. विभिन्न पोस्टर, नारों एवं कहानियों के माध्यम से शिक्षकों ने बच्चों को जल बचाव की जानकारी दी.वर्तमान स्थिति में पीने का पानी सीमित मात्रा में बचा हुआ है, लगातार भू-जल के दोहन से जलस्तर नीचे जाता जा रहा है. कई ऐसे स्थान है जहाँ पीने का पानी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. ऐसी स्थिति में निश्चित ही भू-जल को रीचार्ज करने की आवश्यकता है. जिसमें बारिश के पानी को वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से भूमिगत करना .बारिश के पानी को तालाब बांधो के माध्यम से इकट्टा करने जैसे प्रयास किए जा सकते हैं. आज के इस आयोजन में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ईवन साहू,प्रधान पाठक निर्मल दुबे, शिक्षक देवानंद तारेन्र्द,अमित प्रजापति, पुष्पा तुरकाने, डोमेश्वरी साहू,संजय ठाकुर की सहभागिता रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!