नेंगी तालाब के पास चार चार बोर होने के बाद भी तालाब सूखा,, गंदगी से सराबोर पानी में स्नान कर रहे हैं शहर वासी

जनसुविधा से कोई मतलब नही है नगर पालिका को जिसमें कमाई है उसी कार्य में मशगुल हैं नगर प्रशासन के अधिकारी कर्मी

कलेक्टर से त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा

सारंगढ़ – सारंगढ़ नगर को दरिया यानि तालाबों का गढ़ भी कहा जाता है सारंगढ़ रियासत के राजा जवाहर सिंग ने नगर की बसाहट में यहां तालाबों का निर्माण भी बहुत सूझ बूझ से किया लगभग दो सौ एकड़ की मुड़ा तालाब यहां सारंगढ शहर की मुख्य तालाब हैं यह मुड़ा तालाब बरसात के मौसम में जंगल से आने वाली पानी से लबालब भर जाता हैं और पूरे साल भर नगर के जमीनी पानी स्रोत को लगभग सौ फीट नीचे बनाये रखता है यह मुड़ा तालाब बरसात में शहर स्थित नेंगी तालाब खाड़ाबंद तालाब नया तालाब तुर्की तालाब गर्जना तालाब और लोहारीन डबरी तालाब को पुलिया नाली के माध्यम से पानी से लबालब भर देता है साल भर में नौ माह यह बरसात का पानी इन तालाबों को लबालब रखती है लेकिन गर्मी का मौसम शुरु होते ही ये सभी तालाबे सुखना शुरु हो जाती हैं तब इन तालाबो को भरने की जिम्मेदारी नगरपालिका की होती हैं इन तालाबो के आसपास स्थित सार्वजनिक बोर वेल कनेक्शन के मार्फत इन तालाबों को पानी से भरने की जिम्मेदारी नगरपालिका की होती है।
अभी शहर के उक्त तालाबो में से नेंगी तालाब एकदम सुख गई है शहर के सैकड़ों लोग इस तालाब के गंदे पानी में नहाने इसलिये विवश हैं क्योंकि नगरपालिका के अधिकारी कर्मीयों को इस तालाब में पानीं भरने कारगर कार्यवाही करनें की फुर्सत नही है क्योंकि इस काम को करने मे कुछ फायदा भी यहां के अधिकारी कर्मी को नही हैं सर्व विदित है और पूरा नगर इस बात को जान रही है कि जिस काम मे मलाईनही है वह काम नगरपालिका के अधिकारी कर्मीयों से नही होना है।
शहर स्थित नेंगी तालाब के पास में लगभग चार सार्वजनिक बोर कनेक्शन हैं जो बंद है और इसे केवल चालू भर करना ये सार्वजनिक बोर चालू होते ही कुछ ही दिनों में नगर स्थित इस नेंगी तालाब मे पानी भर जायेगी और सैकड़ों शहरवासी इसके गंदे पानी में नहाने विवश हो रहे हैं उन्हे भी इस तालाब में पानीं भरने से राहत मिल जायेगी शहर वासियों ने नेगी तालाब मे पानी भरने के लिये नगरपालिका के संबंधीत विभाग को त्वरित निर्देश देने की अपेक्षा किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!