अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई

01 पोकलेन व 03 हाइवा किया गया जब्त


मुंगेली । जिले में खनिजों के अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसी कड़ी में मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम अमरटापू(मोतिमपुर) क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शासकीय भूमि से अवैध रूप से उत्खनन करते पाए जाने पर एक पोकलेन मशीन एवं तीन हाइवा वाहनों को मौके पर ही जब्त किया।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल पर पहुंचकर जांच की, जहां बिना अनुमति खनन कार्य किया जा रहा था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित मशीनरी एवं वाहनों को जब्त कर लिया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधितों पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!