पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा का बड़ा संदेश: सैकड़ों हेलमेटधारी युवाओं की ऐतिहासिक बाइक रैली


प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में निकली जागरूकता रैली; बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए एसएसपी ने नशे में ड्राइविंग और बिना हेलमेट चलाने पर कड़ा संदेश दिया, नागरिकों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली, सैकड़ों लोगों ने हेलमेट पहनकर दिया जागरूकता का संदेश

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पत्थलगांव शहर में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रशासन, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सैकड़ों महिला-पुरुष हेलमेट पहनकर शहर के तीनों प्रमुख मार्गों पर बाइक रैली निकालते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान जशपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह, एस डी ओ पी ध्रुवेश जायसवाल डीएसपी ट्रैफिक के.आर. चौहान,थाना प्रभारी टी आई विनीत पांडे यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, एस डी एम रितु राज सिंह बिसेन, तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन, तहसीलदार भीष्म देव पटेल, जनपद सी ई ओ कमल कांत सत्या मौर्य हरजीत सिंह भाटिया, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह,बी डी सी संतोषी भारद्वाज सलमी निकुंज टी आई अशोक शर्मा, प्रवीण गर्ग, विजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्षअंकित बंसल,वार्ड पार्षद धर्मपाल नारंगे श्रवण डहेरिया मंडल अध्यक्ष बाल कुमार नारंगे सरपंच शशिकांता सहित समस्त पुलिसकर्मी, यातायात कर्मी,समस्त तहसील कर्मचारी शिक्षा विभाग के कर्मचारी एवं समस्त शासकीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मैरिज गार्डन पहुंचकर समाप्त हुई। यहां नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सुदर्शन सिंह ने सभी उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि “सर सलामत रहे तो जीवन है, इसलिए हेलमेट केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि ठीक से बांधकर पहनें। नशे की हालत में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण बन रहा है।” उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में वर्ष 2025 में लगभग 79 तथा 2026 में अब तक लगभग 82 लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। वहीं इस वर्ष मात्र साढ़े तीन महीने में ही लगभग 29 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो चुकी है, जिनमें कई मामलों में नशे की स्थिति प्रमुख कारण रही है।
एसएसपी ने लोगों को राज वीर योजना की भी जानकारी दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रवीण गर्ग एवं एसडीओपी डॉ. ध्रुवेश जायसवाल ने किया।
नगरवासियों ने इस ऐतिहासिक बाइक रैली की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!