अनोखा चमत्कार! गाय ने एक साथ दिए तीन बछड़े को जन्म,देखने को उमड़ी भीड़

सारंगढ- बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कांशीडीह में उस वक्त हैरानी और खुशी का माहौल बन गया, जब पशुपालक केशव पटेल की गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस अनोखे नजारे को देखने के लिए पहुंचने लगा।
ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा अद्भुत दृश्य देखा है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि गाय द्वारा एक साथ तीन बछड़ों को जन्म देना बेहद दुर्लभ घटना है और ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।
इस अनोखी घटना के बाद गांव में उत्सव जैसा माहौल है। लोग इसे चमत्कार मानते हुए खुशी जाहिर कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि गाय और तीनों बछड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी देखभाल की जा रही है।यह खबर अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है,और दूर-दूर से लोग इस अनोखी घटना को देखने पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!