सीएसईबी कॉलोनी में नवीन स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ,वार्डवासियों को अंधेरे से मिली राहत

किरन्दुल । नगर के वार्ड क्रमांक 18 स्थित सीएसईबी कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही अंधेरे की समस्या को दूर करने हेतु नवीन स्ट्रीट लाइट कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के द्वारा विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। पूजा पश्चात स्ट्रीट लाइट चालू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।स्थानीय लोगों के अनुसार सीएसईबी कॉलोनी में कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता था। रात के समय लोगों को घर से बाहर निकलने में डर एवं असुरक्षा का अनुभव होता था। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अंधेरे के कारण दुर्घटना एवं असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती थी, जिससे वार्डवासियों में भय का माहौल था।वार्डवासियों द्वारा कई बार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई थी। मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह एवं वार्ड पार्षद अनिल मरकाम की पहल पर नवीन स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ कराया गया। नई लाइटें लगने के बाद अब कॉलोनी की सड़कें रोशनी से जगमगा उठी हैं, जिससे लोगों को राहत मिली हैं।इस अवसर पर अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा जहां भी बिजली, सड़क, पानी अथवा सफाई जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।लोगों ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!