सुदूर वनाँचल ग्राम झाल में सुशासन शिविर संपंन

सारंगढ़। जिले के डोंगरीपाली क्षेत्र के सुदूर वनाँचल ग्राम झाल में सुशासन शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया, जिसमें ओड़िशा बॉर्डर सीमा पर स्थित जिले के ग्राम करपी, हट्टापाली, जोगनीपाली, तरेकेला, दुलोपाली, झिंकीपाली, डोंगरीपाली, घोघरा, खम्हरिया, झाल, जीरापाली, कोकबहाल, डूमरपाली, गौरडीह, बिर्नीपाली, पड़कीडीपा, परधियापाली, धौरादरहा और विष्णुपाली के भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जिला प्रशासन की टीम पहुंचने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

जिला प्रशासन के अधिकारियो और उनके टीम द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसमें पंचायत, कृषि, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, पशुधन, खनिज, मत्स्य, रेशम, उद्यानिकी, श्रम, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, जल संसाधन, वन, सहकारिता, पुलिस, आबकारी, स्वास्थ्य, खाद्य, पीएम ग्राम सड़क योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, अंत्यावसायी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सीजीएम एससी, शामिल है।

अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मंच से सभी विभागीय अधिकारियों ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य सहोदरा सिदार, अभिलाषा नायक, बरमकेला जनपद पंचायत अध्यक्ष विद्या चौहान, गणमान्य नागरिक पुनीतराम चौहान, विलास सारथी आदि जनप्रतिनिधियों के हाथों हितग्राहियों को कृषि विभाग द्वारा किसानों को बीज, मत्स्य विभाग द्वारा आइस बॉक्स और मछली जाल, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र, वन विभाग द्वारा पौधा वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!