ग्राम पंचायत बोरिदा मे ठाकुर देव विवाह महोत्सव: श्रद्धा, आस्था और उत्साह का संगम, दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- ग्राम पंचायत बोरिदा में आयोजित ठाकुर देव विवाह महोत्सव इन दिनों श्रद्धा, आस्था और उत्साह का केंद्र बना हुआ है। पांच दिवसीय इस भव्य मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु और ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। महोत्सव का दूसरा दिन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हो रहा है। महोत्सव के अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर ठाकुर देव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गांव में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक गतिविधियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न दुकानों, झूलों एवं मनोरंजन के साधनों का लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुर देव विवाह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह आयोजन परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आगामी दिनों में भी कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आस्था, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना ठाकुर देव विवाह महोत्सव ग्राम बोरिदा में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूसरे दिन भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!