राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सरसीवा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सामाजिक न्याय व संविधान रक्षा का लिया संकल्प

पूर्व विधायक चंद्रदेव राय की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता

सरसीवां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर नगर सरसीवा में कांग्रेसजनों द्वारा उत्साह, उमंग और संगठनात्मक एकजुटता के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस आमजन, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठा रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान अवसर, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे वातावरण में संगठनात्मक एकता एवं जनसेवा का संदेश गूंजता रहा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज चंद्रा, परमानंद साहू, एससी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिलीप अनंत, वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल पांडेय, उग्रेष दूबे, इस्माइल खान, पार्षद विनोद भारद्वाज, उत्तरा साहू, कुमारी यादव, मोनू कृष्णा, कमता साहू, विनोद बंजारे, विनोद बजाज, फिरित राम खटकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में देश में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!