पलारी:-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दतान (प.) में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामवंती नीलकमल साहू जनपद सदस्य एवं सभापति, स्वच्छता विभाग पलारी रहीं। कार्यक्रम में ज्योति चंद्राकर एसएमसी अध्यक्ष,उपसरपंच नरोत्तम यादव , शिक्षाविद् कृष्णकुमार वर्मा , जनपद सदस्य प्रतिनिधि नीलकमल साहू , एसएमसी अध्यक्ष हाई स्कूल दतान (प.) बिसाहूराम साहू , विधायक प्रतिनिधि मोहन ध्रुव , पूर्व एसएमसी अध्यक्ष साधराम बार्ले , पूर्व उपसरपंच रामसिंह साहू , पालक सदस्य उमेंद बघेल , श्यामबाई देवांगन एवं मनीषा रजक सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
