जन-जागरण की अलख जगाती हुई ज्योति सराफ (समाज परिवर्तन की सशक्त प्रेरक

जांजगीर-चांपा । समाज में परिवर्तन तब संभव होता हैं ,जब कोई व्यक्ति स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक बनाने का संकल्प लें । इसी विचार को साकार रूप देने में वरिष्ठ व्याख्याता एवं जन-जागरूकता अभियानों की सफल संचालिका श्रीमति शांति सोनी के मार्गदर्शन में अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं निरंतर कार्य कर रही हैं । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरदा चांपा की व्याख्याता श्रीमति ज्योति सराफ का योगदान विशेष रूप से अग्रणी हैं ।
श्रीमति शांति सोनी द्वारा संचालित ‘ नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो ‘ , ‘ जल संचयन–जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण’ तथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन एवं जागरूकता जैसें जनहितकारी अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में श्रीमति सराफ ने प्रेरक मित्र के रूप में अत्यंत समर्पित भूमिका निभायी हैं । उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीण समुदाय के बीच जागरूकता फैलाकर इन अभियानों को एक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया हैं ।

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत युवाओं को व्यसन के दुष्परिणामों से अवगत कराने , स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु उन्होंने प्रेरक गतिविधियों, हस्ताक्षर अभियानों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई । वहीं जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान में जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझाते हुए वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश जनसामान्य तक पहुंचाया।
मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जैसे संवेदनशील विषय पर भी श्रीमति सराफ, संकोच की दीवारों को तोड़ते हुए किशोरियों एवं महिलाओं को वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की हैं । प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी ने बताया कि श्रीमति ज्योति के प्रयासों से ही अनेक बालिकाओं में स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ हैं ।
इन अभियानों की सफलता के पीछे जहां श्रीमति शांति सोनी का दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पित दृष्टिकोण हैं , वहीं ज्योति सराफ जैसी सहयोगी शिक्षिकाओं का अथक परिश्रम इन प्रयासों को धरातल पर साकार करने का माध्यम बना हैं। दोनों शिक्षिकाओं की यह सहभागिता इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण हैं कि जब शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का समन्वय होता है, तब जनकल्याण के नए आयाम स्थापित होते हैं ।

आज यह जन-जागरण अभियान केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं हैं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की एक सशक्त धारा बन चुका हैं । श्रीमति शांति सोनी के नेतृत्व और श्रीमति ज्योति सराफ के समर्पित सहयोग से यह अभियान निस्संदेह सामाजिक चेतना, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरणा दायी उदाहरण सिद्ध हो रहा हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!