मुंगेली,कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी उपनिरीक्षक विभाग की टीम ने नगर पालिका मुंगेली अंतर्गत अम्बेडकर वार्ड में कार्रवाई करते हुए रामसिंह खाण्डेकर के कब्जे से 5.40 लीटर देशी मदिरा प्लेन जब्त की।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी लेखराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक जयसिंह मरकाम सहित विभाग की टीम शामिल रही।
