कैट एवं आयकर विभाग की संयुक्त पहल से प्रदेश के लाखों व्यापारियों को मिलेगा लाभ – रतन

बरमकेला । CAIT छग द्वारा चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के साथ व्यापारिक एवं कर संबंधी विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा संयुक्त जागरूकता कार्यक्रमआयोजित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए CAIT सारंगढ़ जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने इसे प्रदेश के व्यापारियों के हित में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी पहल बताया है। रतन शर्मा ने कहा कि CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी के नेतृत्व में आयोजित प्रतिनिधिमंडल की चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स संजीव (IRS) से हुई सौजन्य भेंट अत्यंत सकारात्मक रही। इस प्रतिनिधि मंडल में CAIT छग के चेयरमैन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंह देव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमैन सुरिन्दर सिंह एवं जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि – व्यापारियों को आयकर संबंधी नियमों, नवीन प्रावधानों एवं प्रक्रियाओं की सरल और सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए CAIT एवं आयकर विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम, कार्य शालाओं एवं संवाद सत्र आयोजित करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इससे प्रदेश के लगभग 12 लाख व्यापारियों को कर संबंधी जानकारी सहज रूप से प्राप्त होगी, स्वैच्छिक कर अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान में भी सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!