राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बरमकेला में कांग्रेस का धरना, जांच और कार्रवाई की उठाई मांग..

सारंगढ़-बिलाईगढ़// अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता के आरोपों को लेकर सोमवार को बरमकेला में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के अध्यक्ष किशोर पटेल और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले को धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यदि श्रद्धालुओं के चढ़ावे में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!