भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की जिला कार्यसमिति सह परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय, बलरामपुर में जिला अध्यक्ष मो. शमीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश की विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला बलरामपुर की सह प्रभारी रितिमा लाल रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, रज्जाक खलीफा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता दीनानाथ यादव तथा भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ जिला अध्यक्ष मो. शमीम के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों एवं जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों तथा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से अल्पसंख्यक मोर्चा को जिले में नई ऊँचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया। उन्होंने जिला अध्यक्ष मो. शमीम के नेतृत्व में जिले में संगठन की सक्रियता की सराहना भी की।
भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य करती है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।
जिला प्रवक्ता दीनानाथ यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म में अल्पसंख्यक मोर्चा के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए राजपुर मंडल को प्रथम तथा बरियों मंडल को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मंच से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी सदैव आगे बढ़ने का अवसर देती है।
मुख्य अतिथि रितिमा लाल ने परिचयात्मक सत्र के माध्यम से सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा की सक्रियता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बलरामपुर जिले में संगठन कार्य कर रहा है, उससे आने वाले समय में यह जिला पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
मंच संचालन एवं आभार जिला महामंत्री इरफान अंसारी कसीम, राशिद खान जिला मंत्री द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, रज्जाक खलीफा, जिला अध्यक्ष मो. शमीम, जिला महामंत्री कासिम अंसारी एवं इरफान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष, मंत्रीगण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी तथा सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने के संकल्प के साथ हुआ।
