विजय शर्मा ने की इंडियन-आर्मी में बस्तर रेजिमेंट की मांग:……………… .जगदलपुर


छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ बनाने की मांग पर रक्षा मंत्रालय ने जवाब दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्र भेजकर बताया कि प्रस्ताव मिल गया है और इस पर जरूरी प्रक्रिया चल रही है।

विजय शर्मा ने 26 जून 2026 को रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट बनाने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में बस्तर के आदिवासी युवाओं और जवानों की बहादुरी और नक्सल विरोधी अभियान में उनके योगदान का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि बस्तर रेजिमेंट बनने से यहां के युवाओं को सेना में भर्ती होने के ज्यादा मौके मिलेंगे। इससे युवाओं में देश सेवा, अनुशासन और गर्व की भावना भी बढ़ेगी। विजय शर्मा ने दोनों पत्र अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किए थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 जुलाई 2026 को भेजे जवाब में लिखा कि 26 जून का पत्र मिल गया है। उन्होंने बताया कि बस्तर रेजिमेंट बनाने के प्रस्ताव पर जांच और विचार की प्रक्रिया चल रही है।

रक्षा मंत्रालय ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। हालांकि, प्रस्ताव पर विचार शुरू होने से बस्तर के लोगों और युवाओं में उम्मीद बढ़ी है कि भविष्य में इस मांग पर अच्छा फैसला हो सकता है।

विजय शर्मा ने कहा था कि बस्तर के जवान लंबे समय से कठिन इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि बस्तर रेजिमेंट बनने से देश की सुरक्षा और मजबूत होगी। साथ ही इलाके के विकास और शांति को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!