तराईमाल में स्वच्छता को बढ़ावा देने पहल, नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड ने ग्रामीणों को बांटे डस्टबिन..

रायगढ़// ग्राम पंचायत तराईमाल में नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड की ओर से स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उद्योग समूह से जुड़े ओमप्रकाश जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम ग्राम पंचायत के समरसता भवन में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पंच और सरपंच मौजूद रहे। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए और घर व आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से कहा गया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में रखने और उचित तरीके से उसका निपटारा करने की अपील की गई। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में स्वच्छता को लेकर इस तरह के प्रयास लगातार होते रहने चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों के बीच स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!