“भिलाई 8 अगस्त 2026। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति, डीसीआरबी शाखा तथा संबंधित विभागों के समन्वय से जप्त सामग्री का सुरक्षित एवं विधिसम्मत नष्टीकरण सुनिश्चित किया गया।


न्यायालयीन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जप्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्टीकरण हेतु प्रस्तुत किया गया।छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग एवं नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति, जिला दुर्ग द्वारा आज  गांजा और अन्य मादक पदार्थ नष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न की गई।जिला दुर्ग के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पंजीबद्ध मादक पदार्थ संबंधी 66 प्रकरणों में जप्त सामग्री के संबंध में आवश्यक न्यायालयीन एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। पूरी प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया।कार्यवाही के दौरान श्री विजय अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग एवं जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष, श्री शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), जिला दुर्ग, श्री सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर तथा श्री अशोक अग्रवाल, प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, जिला दुर्ग उपस्थित रहे।भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के एसएमएस-03 प्लांट स्थित भस्मीकरण संयंत्र में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। नशीली दवाई (सीरप) का नष्टीकरण थाना नेवई क्षेत्रांतर्गत नेवईभाठा में निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया।जप्त सामग्री :1. गांजा – 138.196 किलोग्राम

  1. हेरोइन – 114.56 ग्राम
  2. नशीली टेबलेट – 1758 नग
  3. नशीले कैप्सूल – 2772 नग
  4. नशीली दवाई (सीरप) – 837 नग
    “अनुमानित कुल कीमत – लगभग 1.20 करोड़ रुपये।
    उक्त कार्यवाही में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति एवं डीसीआरबी शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई। कार्यवाही के दौरान पर्यावरण विभाग, नगर निगम भिलाई एवं भिलाई इस्पात संयंत्र एसएमएस-03 के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों का आवश्यक सहयोग रहा।दुर्ग पुलिस की अपील :
    दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, परिवहन, विक्रय एवं सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं समाज की सुरक्षा के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!