मुंगेली । सावन के सुहाने मौसम और हरियाली के बीच टीम अपराजिता द्वारा महिलाओं के लिए विशेष सावन महोत्सव का आयोजन पुनीत होटल मुंगेली में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग एवं पारंपरिक परिधानों में सजकर सावन की खुशियों को उत्साहपूर्वक मनाया।
महोत्सव के दौरान सावन गीत, नृत्य, मनोरंजक खेल एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए सावन के पर्व को यादगार बनाया।
मुख्य आयोजक माया सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा और आपसी एकजुटता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में टीम अपराजिता की सभी महिला साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। लोरमी और मुंगेली के महिला शिक्षकों की सहभागिता सराहनीय रहा। महिलाओं में प्रमुख रूप से राधिका देवांगन,अंकिता कश्यप,पुष्पा कुलमित्र,प्रेमलता मरकाम,आरती श्रीवास,वरिशा मंडावी सुनीता खुशरो,लक्ष्मी पाटले, अमृता बघेल, वर्षा रात्रे, अश्वनी साहू सुनीता टांडिया, साधना ध्रुव, मंजू उरांव,लीला साहू के साथ 30महिलाएं मौजूद रहे।
