व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

बिलाईगढ़ – शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल तोमर को आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एम जी सतीश कुमार , पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन के अग्रवाल , सतीश अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर , अमर गुरनानी वरिष्ठ समाजसेवी रामकृष्ण मेडिकल संचालक स्मिता सिंह संस्थापक एवं अध्यक्ष, शुंभा निशा शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी कवयित्री, कविता कुम्भज फाउंडर सीईओ पारस इंस्टीट्यूट, स्मिता सिंह अध्यक्ष शकुंतला फाउंडेशन रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर के वृंदावन हाल में प्रदेश भर के 151 उत्कृष्ट शिक्षकों एवं समाजसेवी, उत्कृष्ट विद्यालयों को सम्मानित किया गया। यह आचार्य शिरोमणि सम्मान शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मान हेतु संस्था प्राचार्य हरेंद्र कुमार शांडिल्य सहित स्टॉफ के समस्त शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामना प्रदान किए। विकासखण्ड बिलाईगढ़ के जगेश्वर प्रसाद गहीर शिक्षक शास.पूर्व माध्यमिक शाला डीपापारा सलिहा, कृष्ण कुमार नेताम शिक्षक शास. पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा अ, महेत्तर लाल देवांगन शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला डोकरीडीह, हेमंत कुमार श्रीवास सहायक शिक्षक प्राथ. शाला मड़कड़ी को भी आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!