कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का किया सम्मान, समाज की एकजुटता और शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
सारंगढ़। यादव समाज परिक्षेत्र छिंद के द्वारा चंदाई, सारंगढ़ द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं समाज के सदस्यों की उपस्थिति में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। समाज के प्रमुखों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और प्रतिभावान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए समाज द्वारा इस प्रकार के आयोजन आगे भी किए जाएंगे।
चार विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि
जन्माष्टमी उत्सव के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को समाज की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। सम्मानित विद्यार्थियों में—
कृष्णा यादव, पिता मुकुंद यादव, कटेकोनी — कक्षा 10वीं, मधु यादव, पिता नकुल यादव, कटेकोनी — कक्षा 10वीं, कु. गौतमी यादव, पिता शत्रुघन यादव, गोड़िहारी — कक्षा 12वीं , कु. लता यादव, पिता नंद कुमार यादव, सहसपानी — कक्षा 12वीं
समाज द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने से उनमें उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित समाजजनों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
समाज के पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में यादव समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति रही। समाज के अध्यक्ष छौरा यादव, उपाध्यक्ष परशु यादव गोड़िहारी, सचिव प्रेमसागर यादव, दुजेराम यादव, कोषाध्यक्ष छतराम यादव , समाज चपरासी ग्राम कलमी रामनाथ यादव, घसिया प्रसाद् यादव, जोहन यादव, हेमलाल यादव धनंजय यादव ,गंगाराम यादव, धरमु लाल यादव, जेठू राम यादव , पंचराम यादव फेकुराम यादव, पितरु यादव, नरेश कुमार यादव, टिकाराम यादव, बुन्दर यादव सोनाऊ यादव, भगाऊ यादव, घनश्याम यादव , गोपाल यादव, भगतराम यादव, मोहन यादव , जगलाल यादव, सहदेव यादव, कार्तिकेश्वर यादव, दशाराम यादव , पुरुषोतम यादव, जोड्धा यादव एवं समस्त मेम्बर गण एव सलाहकारों की उपस्थिती मे अयोजित किया गया समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए समाज को संगठित एवं शिक्षित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए।
अंत में उपस्थित समाजजनों ने भगवान श्रीकृष्ण से समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं भाईचारे की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।
