ज़िला जांजगीर चांपा ब्लॉक नवागढ़ बुडेना जगमहंत सेमरा होते हुए शिवरीनारायण मार्ग रोड़ होते हुए जाने वाली सड़क इन दिनों पुल धंस गया है लेकिन पी डब्लू डी आँखे बंद कर चल रहे हैं अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। बरसात के बाद सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
सड़क पर उड़ती धूल और उखड़ा हुआ डामर राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खास तौर पर जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला लोक निर्माण विभाग (PWD) आखिर कब जागेगा? बरसात खत्म होने के बाद भी यदि सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
जगमहंत पेट्रोल पंप के आगे के बुडेना जगमहंत के बीच मुख्य सड़क मार्ग ही नहीं, क्षेत्र की कई अन्य सड़कें भी लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
जनता का सवाल—सड़क की मरम्मत कब?
स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों ने PWD के अधिकारियों से मांग की है कि सड़क का तत्काल निरीक्षण कर उखड़े हिस्सों की मरम्मत, गड्ढों का भराव और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।
