जन्मदिन पर पूर्व छात्र पंकज चौहान ने स्कूली बच्चों को कराया न्यौता भोज, विद्यालय परिवार ने किया आभार व्यक्त..

रायगढ़// विकासखंड पुसौर के शासकीय प्राथमिक शाला जेवरीडीह में पूर्व छात्र पंकज चौहान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया। उन्होंने बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए अपने इस खास दिन को यादगार बनाया।

न्यौता भोज में विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोजन किया। बच्चों ने पंकज चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।

पूर्व छात्र द्वारा अपने पुराने विद्यालय के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने की पहल को विद्यालय परिवार ने सराहनीय बताया। पंकज चौहान ने इस आयोजन के माध्यम से बच्चों के प्रति स्नेह और विद्यालय से अपने जुड़ाव को भी प्रदर्शित किया।

विद्यालय परिवार ने पंकज चौहान के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!