बिलाईगढ़ – शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डीपापारा सलिहा में पदस्थ शिक्षक जगेश्वर प्रसाद गहीर को आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी.सतीश कुमार , पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन के अग्रवाल , अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर , अमर गुरनानी वरिष्ठ समाजसेवी रामकृष्ण मेडिकल संचालक,शुंभा निशा शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी कवयित्री, कविता कुम्भज फाउंडर सीईओ पारस इंस्टीट्यूट, स्मिता सिंह अध्यक्ष एवं संस्थापक शकुंतला फाउंडेशन रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर के वृंदावन हाल में प्रदेश भर के 151 उत्कृष्ट शिक्षकों एवं समाजसेवी, उत्कृष्ट विद्यालयों को सम्मानित किया गया। यह आचार्य शिरोमणि सम्मान शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मान हेतु शिक्षकों एवं मित्रों ने बधाई एवं शुभकामना प्रदान किए। विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मदन लाल तोमर व्याख्याता शास. उच्च. माध्य. विद्या. खुरसुला, कृष्ण कुमार नेताम शिक्षक शास. पूर्व माध्यमिक शाला धौराभाठा (अ) को भी आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
