**सावधान ! सारंगढ़ में ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक की अव्यवस्था, सीमित कर्मचारियों से ग्राहक परेशान **

जैसा नाम उसका उल्टा काम FASE

एक काम के लिए एक-दो दिन लग रहा समय, गोल्ड लोन के नए आवेदन और रिन्यूअल में 2 से 3 घंटे तक इंतजार

सारंगढ़। सारंगढ़ स्थित ESAF Small Finance Bank में कर्मचारियों की कमी और बैंकिंग कार्यों में लगने वाले लंबे समय के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक में पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने के कारण सीमित स्टाफ पर अत्यधिक काम का दबाव है, जिसका सीधा असर बैंक आने वाले लोगों पर पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि बैंक शाखा में महज दो-तीन कर्मचारियों के सहारे बैंकिंग कार्य संचालित हो रहे हैं। एक कर्मचारी को एक साथ कई प्रकार के कार्य संभालने पड़ रहे हैं। इसके चलते सामान्य बैंकिंग कार्यों के लिए भी ग्राहकों को लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ता है।

गोल्ड लोन में सबसे ज्यादा परेशानी

ग्राहकों के अनुसार गोल्ड लोन नया कराने अथवा पुराने गोल्ड लोन का Renewal कराने में करीब 2 से 3 घंटे तक का समय लग रहा है। कई बार प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण लोगों को दोबारा बैंक आना पड़ता है। दूरदराज से आने वाले ग्राहकों के लिए यह स्थिति और अधिक परेशानी पैदा कर रही है।

ग्राहकों का कहना है कि एक छोटे से बैंकिंग कार्य के लिए उन्हें एक से दो दिन तक बैंक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के साथ-साथ समय और आने-जाने का खर्च भी बढ़ रहा है।

ग्राहकों का सवाल—कब सुधरेगी व्यवस्था?

ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन से शाखा में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि काम का बोझ कम हो और ग्राहकों को समय पर बैंकिंग सेवाएं मिल सकें।

अब सवाल यह उठता है कि क्या बैंक प्रबंधन को कर्मचारियों की कमी की जानकारी नहीं है? यदि जानकारी है तो अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था कब तक की जाएगी? ग्राहकों को अपने ही बैंकिंग कार्य के लिए घंटों कतार में खड़े रहने और एक काम के लिए बार-बार शाखा आने से कब राहत मिलेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!