मानव अधिकार के नाम से दिन प्रतिदिन एक नई संगठन दिखाई पड़ती है इस पर जांच आवश्यक है। डॉ जे पी सिंह

जांजगीर चाम्पा। मानव अधिकार इस बारे सबको ज्ञात है और अपने अधिकारों की जानकारी सबको पता ही होना चाहिए और आज रोजाना कोई न कोई एक नया संगठन मानव अधिकार के नाम से दिखाई पड़ रहा है और यह भी नकारा नहीं जा सकता कि कई संगठन वसूली करते नजर आ रहे हैं और मानव अधिकार के नियम से बाहर होकर दबंगई रौब दिखाना और बहुत सारी अनावश्यक जानकारी के साथ कार्य कर रहे हैं। आज ऑनलाइन सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है की सदस्यता के लिए और आईडी कार्ड के लिए लोग बगैर पूरी जानकारी के जुड़ने जा रहे हैं और उन्हें यह निष्कर्ष निकलना मुश्किल हो जा रहा है कि कौन सही कौन गलत। इसी सबको देखते हुए हाल ही में एक कदम राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के आदेश प्रशासन द्वारा कदम उठाया जा रहा है कि जितने मिलते जुलते नाम है और मानव अधिकार के रूप में कार्य कर रहे हैं और परिणाम गलत आ रहा और नियम से बाहर कार्य कर रहे हैं वसूली कर रहे हैं तत्काल कार्रवाई की जाए और इस पर पाबंदी लगाई जाए। इस बारे यही कहना चाहूंगा की बहुत बेहतर पहल है यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था हम भी एक संगठन से जुड़े हैं और मानव अधिकार के क्षेत्र में कार्य करते हैं बहुत सारी ऐसी बातें सामने आई हमें जवाब देना पड़ा दूसरे संगठनों से तुलना की जाती थी जिसके बारे में बताना पड़ा बस मैं यही कहना चाहूंगा की कार्यवाही जरूरी है और जितने मानव अधिकार संगठन है उन पर जांच हो जो अनावश्यक कार्य कर रहे हैं नियम से बाहर कार्य कर रहे हैं और अपने आप को आयोग बताते कार्य कर रहे हैं वसूली कर रहे हैं तत्काल कार्रवाई करते प्रक्रिया की जानी चाहिए जो अति आवश्यक है । इन सबके कारण जो देश में बेहतर कार्य कर रहे हैं सेवा भाव से कर रहे हैं मानव अधिकार उन्हें भी इन सब बातों का सामना करना पड़ता है जो कि यह कार्रवाई के बाद बेहतर साबित होगी । डॉ. जतिंदरपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव ने बताया कि हमारे संगठन एनएचआरसीसीबी राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जो आज परिचय का मोहताज नहीं आज 8 साल से ज्यादा देश में कार्य करते हो गए और ब्यूरो के संस्थापक डॉ रणधीर कुमार जी के मार्गदर्शन में आज पूरे ईमानदारी से पूरे भारतवर्ष में हर राज्य में बेहतर कार्य कर रहा है और मानव अधिकार की रक्षा के लिए प्रयासरत है ह किसी भी प्रकार की वसूली या संगठन के नाम से सरकारी मदद या कोई अन्य अनैतिक कार्य बिल्कुल नहीं करता और ना ही इस प्रकार के कार्य करने वाले सदस्यों की इस संगठन में जगह है । अपनी गतिविधियों में हमेशा शासन प्रशासन के सहयोग से उनके साथ में कार्य करते आया है और कार्यक्रम में भी शासन प्रशासन ने बहुत अच्छा सहयोगात्मक रवैया दिखाया है। बस आज जो प्रतिदिन नई-नई संगठन आ रही है और भ्रमित करने वाले कार्य से बेहतर कार्य करने वाले परेशान हो रहे हैं और नाम में असर पड़ता है तो हमारी स्वयं गुजारिश है शासन प्रशासन से कि समस्त संगठन के पूरी जानकारी लेते और पूरी जांच प्रक्रिया करते हैं कठोर कदम उठाए और जहां कोई संगठन अनैतिक कार्य वसूली कार्य या किसी संगठन का सदस्य ऐसा कार्य करते दिखता है तात्कालिक कार्यवाही करें। जिससे बेहतर कार्य करने वालों संगठन पर असर न पड़े राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की पूरी जानकारी वेबसाइट www.nhrccb.org पर प्राप्त हो जाती है यह एक खुली किताब है जो सब सामने है कोई भी जानकारी किसी प्रकार की जानकारी उनके कार्य किन के साथ मिलकर कार्य करती है। समस्त जानकारी इस वेबसाइट पर प्राप्त हो जाती है और हम स्वयं कहेंगे कि कभी भी किसी भी प्रकार की अगर कोई बात आपको सुनाई पड़ती है या हमारा कोई सदस्य कोई अनैतिक कार्य करते दिखता है जो कि संभव नहीं उसके बाद भी दिखता है तो तत्काल कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए और आप हमें भी जानकारी दे सकते हैं वेबसाइट पर समस्त नंबर शिकायत पोर्टल सब दर्ज है इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लिए भी हेल्पलाइन नंबर 6269237063, 8462902209 रखा है जो की शिकायत एवं सुझाव के लिए है आप कभी भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!