अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस में इंडिया आइकन अवार्ड से नवाजे गए डॉ. सिंह

जांजगीर चांपा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस नई दिल्ली इंडिया इंटरनेशनल सेंटर मैं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा आयोजित किया गया
जो कि एक ऐतिहासिक, विचारोत्तेजक और गरिमामय आयोजन के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अधिवेशन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों से आए पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, कानून विशेषज्ञों एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने व्यापक सहभागिता की।
अधिवेशन का शुभारंभ उद्घाटन सत्र से हुआ, जिसमें रूस दूतावास की प्रथम सचिव माननीया क्रिस्टीना अनानीना ने बतौर विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में मानवाधिकारों को वैश्विक शांति और आपसी सहयोग की आधारशिला बताया। इसके पश्चात अधिवेशन के स्मारिका का विमोचन किया गया।उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड भारत सरकार से जुड़े माननीय पंकज कुमार, अधीक्षक पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री माननीय दुष्यंत गौतम, तथा एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय जय प्रकाश निषाद (पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री) ने अपने विचार रखते हुए मानवाधिकारों को लोकतंत्र की आत्मा बताया।
मानवाधिकार के क्षेत्र में बेहतर कार्य प्रदर्शन और विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जागरूकता प्रचार प्रसार एवं लीडरशिप हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ जतिन्दरपाल सिंह को इंडिया आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया साथी उन्हें यह अवसर पर मंच में जगह भी मिली और उनका उद्बोधन भी हुआ इस सम्मान के लिए उन्होंने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार जी के साथ छत्तीसगढ़ टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद किया जिनके सहयोग से यह सम्मान प्राप्त हुआ
अधिवेशन का समापन संवैधानिक मूल्यों, मानव गरिमा और सामाजिक न्याय के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!