रायगढ। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस नई दिल्ली इंडिया इंटरनेशनल सेंटर मैं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा आयोजित किया गया
जो कि एक ऐतिहासिक, विचारोत्तेजक और गरिमामय आयोजन के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अधिवेशन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों से आए पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, कानून विशेषज्ञों एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने व्यापक सहभागिता की।
इस अवसर पर ब्यूरो के छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रजिन्दर सिंह अजमानी को मानवाधिकार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु नेशनल लीडरशिप अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया । श्री रजिन्दर सिंह पैर के ऑपरेशन होने के कारण अधिवेशन में शामिल नहीं हो सके जिसके कारण उनका अवार्ड ससम्मान उनके निवास पहुंच कर दिया जाएगा वह हमेशा गतिविधियों में शामिल होते टीम को मार्ग-दर्शन देते उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देते रहते हैं हैं इस सम्मान के लिए उन्होंने राष्ट्रीय कार्यालय और छत्तीसगढ़ टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण वीरों के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. जतिंदर पाल सिंह ने इस सम्मान के लिए शुभकामनायें देते उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ टीम के लिए गौरव की बात है।
