रंग, गुलाल और फाग गीतों से सजी शीतलबाड़ी

विधानसभा धरसीवां के जीरोपॉइंट स्थित शीतलबाड़ी में सोमवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी मेजबानी विधायक अनुज शर्मा ने की। समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायक मोतीलाल साहू विधायक पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।होली मिलन समारोह के इस शुभ अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने फाग गीत गाकर कार्यकर्ताओं को होली के रंग से सराबोर कर दिया । विधायक अनुज के रायपुर वाले भाटो और मुख मुरली बजाय जैसे गीतों ने कार्यकर्ताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

कार्यक्रम में छालीवुड के दिग्गज संगीत कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। अनुराग शर्मा, पंडित विवेक शर्मा और सुनील सोनी सहित अन्य कलाकारों ने होली के गीतों से ऐसा समा बांधा कि उपस्थित जनसमूह झूम उठा। ढोल नगाड़े और मंजीरे की थाप पर रंगों की बौछार के बीच लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए। पूरा शीतलबाड़ी परिसर रंग-बिरंगे परिधानों और खुशियों से सराबोर दिखाई दिया।

जनप्रतिनिधियों ने गले मिलकर बांटा स्नेह

मेजबान विधायक अनुज शर्मा ने मुख्यमंत्री और मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि होली ऐसा पर्व है, जो समाज में एकता और समरसता को मजबूत करता है। इस दिन लोग मनमुटाव को दरकिनार कर स्नेहपूर्वक मिलते हैं और नए उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री साय ने किसानों को बोनस देकर होली के दोगुने उत्साह की बात कही और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी सभी को रंगों के इस पावन पर्व की बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं मंत्री को गुलाल लगाकर स्नेहिल मुलाकात की और पर्व की बधाई दी।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई देते हुए सभी को मौखिक शुभनाएं भेट किए । कार्यकर्ताओं ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भाटा और भिंडी के हार पहनाकर रंग लगाया और रंग गुलाल लगाकर उन्हें होली की बधाई दी जिससे सांसद बृजमोहन अग्रवाल गदगद हो गए ।

तीन स्थानों पर सीएम की सहभागिता, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने शीतलबाड़ी सहित रायपुर के तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोहों में भाग लिया। प्रत्येक स्थान पर कार्यकर्ताओं और आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शीतलबाड़ी में आयोजित इस समारोह में भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं जनपद स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रंग और गुलाल के साथ फाग गीतों की फुहार ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की उन्नति की कामना की।

इनकी गरिमामय उपस्थिति रही

मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल विधायक अनुज ,शर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,विधायक पुरंदर मिश्रा विधायक मोतीलाल साहू , छत्तीसगढ़ फिल्म निगम आयोग सुश्री मोनासेन ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, जिला पंचायतअध्यक्ष नवीन अग्रवाल उपाध्यक्ष संदीप यदु, जिला पंचायत सदस्य सविता चंद्राकर, स्वाति वर्मा, सरोज चंद्रवंशी, प्रदेश महामंत्री (ओबीसी) अशोक सिन्हा,छगन् मूंदड़ा जनपद अध्यक्ष शकुंतला सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे, धरसीवां मंडल अभी अध्यक्षगण,मीडिया प्रभारी हेमंत वर्मा, कौशल साहू नकुल वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

होली मिलन समारोह ने सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द का सशक्त संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!