दंतेवाड़ा। बस्तर के वनांचल क्षेत्र दंतेवाड़ा के एक होनहार छात्र, श्री के. भार्गव सोनी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल (AISSEE) की कक्षा 9वी लिखित प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। भार्गव का चयन सैनिक स्कूल, अंबिकापुर के लिए हुआ है, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
परिवार में उत्सव का माहौल
जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए और भार्गव के चयन की खबर मिली, उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर उत्सव जैसा माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भार्गव ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और अपने शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है।
चयन प्रक्रिया और करियर के अवसर
सैनिक स्कूल में प्रवेश पाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ता हैl
भार्गव की प्राथमिक शिक्षा निर्मल निकेतन दंतेवाड़ा मे हुई l वर्तमान मे भार्गव केंद्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा मे 8 वी कक्षा का छात्र है lउनकी माता स्वाति सोंनी निर्मल निकेतन मे शिक्षिका है और पिता मनमोहन सोनी ठेकेदार है l उनकी सफलता के लिए निर्मल निकेतन, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी l
“भार्गव की यह सफलता दंतेवाड़ा के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। यह साबित करता है कि यदि इरादे नेक हों और मेहनत सच्ची, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है।”
