नवागढ़ में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया संघ का तृतीय वर्ष होली मिलन एवं सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर भी लगाज़िला जांजगीर चांपा


रिगनी / खरौद इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया संघ एवं पत्रकार सेवा समिति नवागढ़ के तत्वाधान में तृतीय वर्ष होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान लिंगेश्वर महादेव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में जांजगीर विधायक व्यास कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े तथा किसान मोर्चा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रवि पाण्डेय नरेन्द्र कौशिक
जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर चांपा विशेष रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। इस अवसर पर सभी लोगों को अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए और समाज में एकता व सद्भाव का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया समाज को जागरूक करने और सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इस अवसर पर संकट मोचन ब्लड बैंक शिवरीनारायण के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया‌ कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना देवांगन, भाजपा मंडल अध्यक्ष समर्थ सिंह, रामचरण साहू, मनोज रात्रे, भुनेश्वर केसरवानी (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष), महेन्द्र कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष, कनौजिया कुर्मी युवा संगठन), विष्णु अवतार कश्यप (संभाग अध्यक्ष, मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो), दिनेश कुमार कश्यप (संस्था प्रबंधक), ललित बरेठ, विजय यादव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे साथ ही इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया संघ के अध्यक्ष मेलाराम कश्यप, उपाध्यक्ष लखन कश्यप, सचिव राजेन्द्र रत्नाकर, कोषाध्यक्ष अटल कश्यप, महासचिव सुनील साहू, संरक्षक बंशीलाल केंवट सहित विकास साहू, रूपेश कश्यप, मनोहर कोसले देवराम धीवर, योगेन्द्र कश्यप, रामलल्ला धीवर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!