रायगढ़। बिलासपुर संभाग सलाहकार श्रीमती पूनम द्विवेदी द्वारा जमीन से जुड़कर महिला दिवस का कार्यक्रम किया रायगढ़ शहर से दूर 8 किलोमीटर में स्थित संबलपुरी आनंदम में जाकर देहारी मजदूरी करने वाली महिलाओं का सम्मान किया पूनम द्विवेदी जी का कहना है इन महिलाओं के त्याग और तपस्या से हम सकून का जीवन पाते है चाहे गृह कार्य हो या मकान बनाने के एक ईट का बनाना हो इनके मेहनत से ही पूरा विश्व टिका है कभी अपने नवजात शिशु को कमर में बांध कर तो कभी पीठ पर लाद कर कठिन परिश्रम के साथ हमें सकून भरा जीवन जीने लायक बनाती है नामचीन महिलाओं के आगे उनकी छवि लुप्त दिखाई देती है जबकि वर्चस्व महिला दिवस में ऐसी महिलाओं का ही होना चाहिए इन महिलाओं को मेरा शत-शत प्रणाम और नमन है
