8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम कांकेर द्वारा NHRCCB छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. जतिंदर सिंह व श्री जगमोहन सोनी , संभागीय अध्यक्ष, बस्तर जोन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों, गृहणियों एवं समाजसेविकाओं को उनके समाज के प्रति योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना था।
इस अवसर पर गोपाल सरकार, राखी शुक्ला, सुमित सरकार एवं सूरज दुबे ने भी उपस्थित रहकर महिलाओं को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। सभी ने महिलाओं के योगदान को समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज में उनकी भागीदारी और सम्मान को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने महिला दिवस के महत्व को समझते हुए महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने का संकल्प भी लिया। जिन महिला सम्मान किया गया उनमें
श्रीमती मंजू सरदार जी (उपाध्यक्ष ,जनपद पंचायत )
श्रीमती मोनिका साहा जी ( पार्षद, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत )
श्रीमती आरती सेन जी (व्याख्याता एवं समाज सेविका )
श्रीमती ज्योति केवट जी
श्रीमती संगीता कुर्रे जी
श्रीमती इशिका दास जी
श्रीमती अपर्णा सरकार जी,
श्रीमती बिन्दुलता देवांगन जी (ए एस आई पुलिस विभाग)
सुश्री अगसिया कोडोपी जी (महिला आरक्षक ,पुलिस विभाग)
सुश्री मनीषा किन्नर जी (समाज सेविका / अनाथ बच्चों को सहारा देने हेतु)
डॉ. प्रमिला टोप्पो जी (सीनियर मेडिकल ऑफिसर ,स्वास्थ्य विभाग)
श्रीमती मीरा दास जी (नर्सिंग सिस्टर ,स्वास्थ्य विभाग)
सिस्टर मारिया जी (प्राचार्य ,शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य )
श्रीमती पार्वती बिस्वास जी (सहायक ग्रेड 4 बी ई ओ कार्यालय एवं जन सेविका )
डॉ. सोनाली वैष्णव जी (स्त्रीरोग विशेषज्ञ , स्वास्थ्य विभाग )
श्रीमती अनिमा शील जी (रिटायर्ड बैंककर्मी एवं समाज सेविका )
श्रीमती शोभा बाला जी ( आर एच ओ स्वास्थ्य विभाग )
श्रीमती नयन तारा बिस्वास जी ( भृत्य नगर पंचायत एवं जन सेविका )
श्रीमती माधवी सरकार जी ( आर एच ओ स्वास्थ्य विभाग )
सुश्री कांति कुंजाम जी ( सहायक ग्रेड 3 तहसील कार्यालय )
श्रीमती नमिता मंडल जी ( अधिवक्ता )
श्रीमती कामनी ठाकुर जी (सहायक ग्रेड 3 अनुविभागीय कार्यालय )
श्रीमती उज्ज्वला कुंडू जी
किराना व्यापारी समाजसेवी
श्रीमती बलविंदर कौर जी
अध्यक्ष ,नवीन शिक्षक संघ व
समाजसेवी ,
श्रीमती सिंकू समाजपति जी, समाजसेवी ,
श्रीमती गीता सरकार जी (लैब टेक्नीशियन,स्वास्थ विभाग )
श्रीमती सोनाली भवाल जी , शिक्षिका/समाजसेवी ,
श्रीमती ज्योति साहू जी (महिला प्रधान आरक्षक )
शामिल थे ।
