रायगढ़- छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले से लगातार जंगलों की कटाई की खबर आप लोगों ने सुना ही होगा अब जंगल की कटाई के बाद गर्मी लगते ही जंगलों की जालाई जारी है
15 दिन पहले ही बिलाईगढ़ क्षेत्र में जंगल को जलाया गया था अब सूत्रों के मुताबिक रायगढ़ जिले के खरसिया से खबर आ रही है जहां जंगल धू धू कर जल रहा है
खरसिया क्षेत्र के ग्राम कुनकुनी के बूढ़ा पहाड़ में भीषण आग लगी हुई है जहां आग कि लपेटे धू धू कर जल रही है पहाड़ गांव के इतने नजदीक में है जिस कारण उसकी भीषण लपटो की ताप गांव के अंदर तक आ रही है और पर्यावरण बहुत ही ज्यादा दूषित हो गई है इस आग के कारण ग्रामीण भी परेशान है क्योंकि इसकी धुएं पूरे गांव में फैल गई है इसकी ताप से गांव में गर्मी अधिक बढ़ गई है पशु पक्षी जंगल में भयभीत है और उनके आवास स्थान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए हैं और जंगली जानवर अपना जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं वन विभाग का कार्यालय पास में होने के बावजूद भी कोई शुद नहीं
