दो-दो महिला शिक्षिका से चेन स्नेचिंग की घटना का सफल उद्भेदन, अर्न्तराष्ट्रीय /अन्र्तराजीय कोढ़ा गैंग का एक अपराधी गिरफ्तार

बीते दिनांक 19.03.26 की संध्या में पैदल जा रही महिला शिक्षिका से दिनदयाल चौक, पटुआ गोला, फारबिसगंज के पास से एक बाईक पर सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा महिला का सोने का मंगलसूत्र झपटा मारकर भाग गया। इस संदर्भ में फारबिसगंज थाना कांड संख्या-168/26, दिनांक-22.03.26 धारा-304 भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया। पुनः दिनाक 26.03.26 को एक महिला शिक्षिका से पुराना ईंडियन ऑयल फारबिसगंज के पास से एक बाईक पर सवार दो अपराधकर्मियों के द्वारा महिला से सोने का चेन झपट लिया था। इस संदर्भ में फारबिसगंज थाना कांड संख्या-174/26, दिनांक 26.03.26 धारा-304 भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया था।

चूंकि यह दोनों घटना शहर में एक के बाद एक घटित हुई थी जिसके आलोक में पुलिस अधीक्षक महोदय अररिया के द्वारा एक विशेष छापामारी टीम का गठन थानाध्यक्ष फारबिसगंज के साथ किया गया था। उक्त छापामारी टीम के द्वारा शहर में लगे सैकडों सी०सी०टी०वी० कैमरा के फुटेज को अपराधकर्मियों के आने एवं जाने की दिशा मे खंगाला गया जिसके आलोक में उक्त दोनों घटना में संलिप्त अपराधकर्मियो का पहचान किया गया। उक्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर छापमारी किया गया। जिसके आलोक में मुख्य अपराधकर्मी को कटिहार जिला के सा० रौतारा से गिरफ्तार किया गया और इसके पास से फारबिसगंज थाना कांड संख्या-168/26 में कटिहार में झपटे गये सोने के चेन को 50000/- रूपये में बेचा गया जिसमें से इसे 25000 /- रूपया हिस्सा मिला। उक्त्त रूपये में से खर्च होने के बाद शेष 9000/- रूपया बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधकर्मी एक अन्तर ष्ट्रीय एवं अन्तराजीय स्तर के अपराधकर्मी हैं जो नेपाल एवं देश के कई राज्यों से जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. गणेश यादव उम्र-44 वर्ष पे० २८० कन्हैया लाल यादव सा० नया टोला रौतारा वार्ड नं0 01 थाना रौतारा जिला कटिहार

फिरार अभियुक्त-

  1. सुरेन्द्र यादव उर्फ सुरेन यादव पे० बाली यादव सा० नया टोला रौतारा वार्ड नं0 01 थाना रौतारा जिला कटिहार

बरामदगी-

  1. 9000/- रूपया एवं घटना में प्रयुक्त सर्ट

छापामारी टीम-

  1. पुलिस निरीक्षक राघवेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष फारबिसगंज
  2. पु०अ०नि० अमित राज, फारबिसगंज थाना
  3. पु०अ०नि० प्रभा कुमारी, फारबिसगंज थाना
  4. परि० पु०अ०नि० शिवम कुमार फारबिसगंज थाना
  5. परि० पु०अ०नि० मनीष कुमार, फारबिसगंज थाना
  6. थाना रिजर्व बल के सशस्त्र सिपाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!