बिलाईगढ़ – पत्नी के तानों से नाराज पति ने गमछे से घोंटा गला

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक घटना हुई, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति राजेश साहू और उसकी पत्नी कुंती साहू के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीने का आदी था और कोई काम नहीं करता था। पत्नी कुंती द्वारा इसी बात को लेकर ताने मारने पर विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश ने अपना आपा खो दिया। उसने गुस्से में आकर गमछे से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर और फॉरेंसिक की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राजेश साहू को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!