ग्राम ठकुरीकापा में 7.2 बल्क लीटर अवैध देशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार


मुंगेली । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम ठकुरीकापा, थाना जरहागांव क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ दबिश दी गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम ठकुरीकापा स्थित मोहन कोसले के मकान पर पहुंचकर मदिरा खरीदी की पुष्टि के पश्चात उसके मकान की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान 7.2 बल्क लीटर देशी शराब बरामद की गई। मामला छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत गैर-जमानतीय अपराध पाए जाने पर मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!