प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना : जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा अधिक से अधिक हितग्राहियों लाभान्वित करने दिए निर्देश

मुंगेली । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आयोजित बैठक में योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के पंजीयन, स्वीकृत आवेदनों, कार्य की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।
सीईओ श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने योजना के प्रचार-प्रसार तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, ताकि आमजन को सौर ऊर्जा आधारित सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। साथ ही, प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।
सीईओ श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नागरिकों को बिजली व्यय में राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सभी अधिकारी अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ प्रोत्साहित करें और योजना का बेहतर क्रियान्वयन करें। बैठक में सीएसईबी की टीम, तीनों विकासखंडों के सीईओ, बीईओ, सीडीपीओ तथा नगरीय निकाय के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!