बलौदा बाजार:-सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद से मामाला सामने आए है ,जहां पर एक बुजुर्ग दंपति पति पत्नी जो तीन चार पीढी से हथबंद में निवासरत हैं , जिन्होंने अपने जमीन का मामला का निपटारा हेतु अवैध कब्जा किए गए लोगों के खिलाप राजस्व विभाग से पटवारी ,, आर आई ,तहसीलदार, एस, डी,एम,कलेक्टर ,मंत्री,एवं अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारी को शिकायत पत्र के माध्यम से निष्पक्ष जांच कर स्वतंत्र जीवन यापन की याचना करते करते चार वर्ष बीत गए , 70 साल का बुजुर्ग रामजी पाठक 74 वर्ष के हो गए ,किंतु उनके शिकायत की जांच अब तक अधूरा ही रहा न्याय के लिए भटकते रहा,पर सन्तुष्ट जनक किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं आ पाए,वही राम जी पाठक ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि शिकायत पर संबंधित अधिकारी जांच में आए ,तो अवैध कब्जा धारियों ने तरह तरह के हथकंडे अपनाए जिनमे कही अधिकारियों को राजनीतिक दबाव ,से या पैसा का पावर से ,गुमराह कर अब तक सही जांच नहीं करने दिया ,जिसके चलते शिकायत की जांच सही नहीं हो पाना बताए,जिसके चलते क्षुब्ध होकर अनशन पर बिना अन जल पिए,कलेक्टर ऑफिस बलौदा बाजार के सामने मजबूरन बैठने की बात कही ,वही, संबंधित अधिकारियों को अनशन की सूचनार्थ करने की तिथि पर भी अभी तक किसी भी प्रकार रुचि या पहल नजर नहीं आ रही ,अब देखना यह होगा क्या 25 तारीख से 30 तारीख के बीच न्याय मिल पाएगा ,या अनशन पर बैठने वाले 74वर्षीय राम जी पाठक का निर्णय अनशन का इंतजार कर रहे है,
तहसीलदार अनुराग भट्ट ने कहा चार सदस्य टीम गठित कर जांच जारी है ,जल्द ही निराकरण किया जाएगा.
