खेरथा हायर सेकेंडरी मे प्रधान पाठक येमन लाल सिन्हा को प्राचार्य पद पर पदोन्नति पर दी गई विदाई

बालोद । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरथा बाजार में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक येमन लाल सिन्हा को प्राचार्य पद पर पदोन्नति पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एन. एस. मानकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष दीनदयाल डडसेना उपस्थित रहे।
प्राचार्य येमन लाल सिन्हा अपने शांत , सहज, स्वभाव एवं सीधे-सादे व्यक्तित्व, एवं अनुशासन के लिए समस्त विद्यालय परिवार में जाने जाते थे। सभी विषय के अध्यापन एवं विद्यालय के प्रति उनका समर्पण एवं विद्यार्थियों को सरल ढंग से पढ़ाने की शैली सदैव स्मरणीय रहेगी।
उन्होंने खेरथा मिडिल स्कूल मे लगभग 37 वर्षो तक़ दायित्वों का निर्वहन करते हुए,अपने कार्यकाल में शाला के प्रत्येक कार्य को निष्ठा एवं दक्षता से सम्पन्न किया।इस प्रकार टीवीसहायक शिक्षक से प्राचार्य तक़ का सफर उनका स्वर्णिम काल माना जाता है lइस विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर उन्होंने अपनी इस शिक्षकीय जीवन की यात्रा के महत्वपूर्ण पलों को याद किया, अंत मे सर को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता मोहम्मद आसीफ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!