महिला आरक्षण के विरोधियों के खिलाफ जताया आक्रोश

बालोद । भाजपा महिला मोर्चा जिला बालोद द्वारा महिला आक्रोश सम्मेलन एवं मशाल रैली का आयोजन बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक में किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ मोना टुवानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिला आरक्षण बिल के विरोध में मत देने वालों के खिलाफ जमकर आक्रोश निकाला गया। विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिनकी सोच महिला विकास को लेकर सकारात्मक है।
गुरुर में आयोजित आक्रोश रैली में जिले भर की महिला मोर्चा की पदाधिकारी के अलावा गुरुर ब्लॉक की अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुई डॉक्टर मोना टुवानी ने कहा कि विपक्षी दल चाहते हैं कि महिलाओं का विकास ना हो। इसीलिए पुरजोर कोशिश कर महिला आरक्षण बिल को संसद में पास होने नहीं दिया। आने वाले समय में पूरे देश की महिलाएं ऐसी पार्टियों को सबक सिखाएंगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमति चंद्रिका गंजीर, महिला मोर्चा मंत्री श्वेता राजपूत, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी श्री मति रेणुका गंजीर, मंजू साहू, पिंकी चंद्राकर, रूपमती गंजीर, ललिता साहू, दिनेश्वरी सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू, भाजपा गुरुर मंडल अध्यक्ष आनंद साहू,,भाजपा जिला उपाध्यक्ष
कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा आदि,चंद्रिका गंजीर जिला पंचायत सभापति,लक्ष्मी साहू सभापति जिला पंचायत,कुंती सिन्हा उपाध्यक्ष नगर पंचायत गुरुर,सुभद्रा साहू जनपद सदस्य,तारादेवी यादव जनपद सदस्य,लता साहू जनपद सदस्य,ललिता साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य,निलेश्वरी साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा गुरुर,जया साहू मंत्री महिला मोर्चा गुरुर ,पिंकी चंद्राकर महामंत्री महिला मोर्चा गुरुर,मधु जगदले पार्षद,बिंदा यादव पार्षद,डामेश्वरी साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष गुरुर,रेणुका गजेंद्र सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व महिला सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!