चुनावी प्रचार से लौटने पर माना विमानतल में हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बेमेतरा। पश्चिम बंगाल के चुनाव में बीते माह भर से चुनावी प्रचार से लौटने पर केबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक दयाल दास बघेल का माना विमानतल में जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि “लंबे समय से चल रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से आम जनता परेशान है। भाजपा विकास, सुशासन और पारदर्शिता के एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही वहां भाजपा की सरकार बनेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और उसी विकास मॉडल को पश्चिम बंगाल में लागू करने की जरूरत है। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू ने कहा कि “दयाल दास बघेल जी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनके नेतृत्व का लाभ निश्चित रूप से मिलेगा।”
उन्होंने कहा कि “भाजपा देश की सबसे मजबूत पार्टी है और जनता अब बदलाव चाहती है। कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। माना विमानतल में जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू के साथ जिला पंचायत सदस्य अंजय बघेल , भाजपा गया चंद्राकर ,राजाराम ठाकुर , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सबीना खान,जिला भाजयुमो अध्यक्ष विजय वर्मा , जनपद अध्यक्ष हेमा दिवाकर, खोरबगरा साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुकाराम साहू , हवेंद्र राकेश राजपूत,सरपंच काशी बांधे,कृष्ण साहू ,द्वारका सोनवानी सहित सैकड़ों की तादात में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!